सामान्य वर्ग के शिक्षकों की नियुक्तियां ज्यादा

पूर्वकी सरकार में शिक्षा विभाग में टीचर्स की भर्तियों को लेकर मनमानी सामने आई है। नियम को ताक पर रखकर एक ही वर्ग को तवज्जो दी गई। इसका खुलासा आरटीआई से मिली जानकारी से हुआ है। इसमें प्रदेश स्तर से लेकर झज्जर जिला स्तर पर अलग-अलग समय में जो शिक्षकों की भर्तियां हुई, उनमें सामान्य वर्ग की भर्ती स्वीकृत पदों से भी ज्यादा हुई,जबकि अन्य वर्ग की भर्तियां हर बार खाली रहीं।
आरटीआई से जो जानकारी मिली उसके अनुसार वर्ष 2009 में गणित टीचर के लिए 5503 पद नई भर्ती के तहत निकाले गए। इनमें सामान्य वर्ग की भर्ती 50 प्रतिशत के निर्धारित कोटे से भी ज्यादा हुई,जबकि अनुसूचित जाति की 20 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग की 27 प्रतिशत भर्ती अधूरी रही। यही नहीं प्रदेश स्तर पर आर्ट एंड क्राफ्ट की जून 2009 में 4597 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निकाली गई। इनमें सामान्य वर्ग की सीटें 2298 थी,जो 2105 भर दी गई। अनुसूचित वर्ग की 919 थी जो महज 303 भरी गई और पिछड़ा वर्ग की 1240 सीटों पर 847 शिक्षकों की भर्ती हुई। इसी प्रकार पूर्व सैनिक समेत अन्य लाभपात्र वर्गों की स्वीकृत सीट 782 थी इनमें से मात्र 5 पर भर्ती हुई।

आरटीआई में यह भी खुलासा हुआ है कि शिक्षा विभाग ने जब गणित के टीचरों की भर्ती 1 जुलाई 2009 को कर दी थी उसके बाद 13 जुलाई 2009 को फिर से गणित के टीचरों की भर्ती प्रक्रिया हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा निकलवाई। इसमें स्वीकृत पद 1037 रखे गए। इनमें पहले से ही सीटें भर्ती जाने के बाद सामान्य वर्ग की 438 सीटें निकाली गई।यही नहीं प्रदेश भर के आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर्स सरकार द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर की भर्ती में बदलाव से भी काफी नाराज हैं। बताया गया कि पहले दो साल के आर्ट एंड क्राफ्ट के डिप्लोमा और अनुभव के आधार पर इस पद पर भर्ती हो जाती थी।

आरटीआई में खुलासा, शिक्षा विभाग में गड़बड़झाला 


सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Govt Jobs India - Alerts